उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के चोरी 02 मोटरसाइकिल,एक स्कूटी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के चोरी 02 मोटरसाइकिल,एक स्कूटी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अजीतमल श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान दिनांक 24.10.2023 को अभियुक्तगण 1.आलोक सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष 2.मोहित कुमार उर्फ बंटी पुत्र अशोक कुमार निवासी पटेल नगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब 16:00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से 01अदद मोटर साइकिल अपाचे UP 75 AC 8886, 01 अदद स्कूटी UP 79 Z 2631 व 01 अदद मोटर साइकिल स्पलैण्डर UP 79 C 5249 (इंजन बदला हुआ) बरामद की गयी । बरामद वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो अपाचे मोटर साइकिल UP 75 AC 8886 के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन जनपद इटावा पर मु0अ0सं0 243/23 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है तथा स्कूटी एक्टिवा UP 79 Z 2631 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया पर मु0अ0सं0 933/2023 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 627/23 धारा 420/411/414 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ की गई तो आलोक सिंह ने वताया कि साहब अजय कुमार निवासी चकरनगर जनपद इटावा और कल्लू उर्फ प्रवल प्रताप पुत्र सर्वेश सिंह निवासी अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया मोटर साइकिल चोरी कर मेरे पास लेकर आये और मोटर साइकिल मुझे दी थी । मैने चोरी की मोटर साइकिल का इंजन वदलकर अपनी मोटर साइकिल में मोहित कुमार उर्फ बंटी पुत्र अशोक कुमार निवासी पटेल नगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया से रखावाया था । शेष वची मोटर साइकिल को अजय कुमार व कल्लू उर्फ प्रवल प्रताप लेकर चले गये थे । मोहित कुमार उर्फ वन्टी मोटर साइकिल मिस्त्री है जो चोरी की गाड़ियों के पार्ट वदल कर दूसरी गाड़ियो मे डाल कर बेच देता है उसके पास गैरिज में ऐसी गाड़ियां खडी रहती है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.आलोक सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष 2.मोहित कुमार उर्फ बंटी पुत्र अशोक कुमार निवासी पटेल नगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष
वांछित अभुक्तगण का विवरण
अजय कुमार निवासी चकरनगर जनपद इटावा
कल्लू उर्फ प्रवल प्रताप पुत्र सर्वेश सिंह निवासी अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया
बरामदगी-
1. एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP 75 AC 8886
2. एक अदद स्कूटी UP 79 Z 2631
3. एक अदद मोटर साइकिल स्पलैण्डर UP 79 C 5249 (इंजन बदला हुआ)
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना अजीतमल
उ0नि0 प्रशान्त सिंह,
म0उ0नि0 पूजा सिंह, उ0नि0 दिनेश कुमार, का0 रविन्द्र, का0 वीरेन्द्र सिंह, का0 सुमनेश कुमार, का0 शिवओम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!