गाजियाबाद थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार )

गाजियाबाद के होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद के होटल में 22 अक्टूबर को शहजादी नामक युवती की हत्या की गई थी। खुलासा हुआ है कि हत्या को अंजाम उसके बॉयफ्रेंड ने ही दिया। वो गर्लफ्रेंड की अगले महीने होने वाली शादी से नाखुश था। इसलिए होटल में उसे बातचीत के बहाने बुलाया। पहले नशे की गोलियां खिलाईं, फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के एनकाउंटर में पुलिस ने हत्यारोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। थाना वेव सिटी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.10.2023 को एक होटल में एक युवती का शव मिला था ।उक्त प्रकरण में थाना वेव सिटी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी । आज थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा नायफल रोड पर चेंकिग की जा रही थी ।चेंकिग के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को चेंकिग हेतु रोका गया तो इनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। दूसरा अभियुक्त फरार हो गया है। उपरोक्त दोनो अभियुक्त मुकद में वांछित थे, के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो बाइट~ एसीपी वेव सिटी।

 

 

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!