उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र कल तालाब में बच्ची के मिले शव का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा दिव्यांग होने के कारण पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट आरोपी पिता को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह )
( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र कल तालाब में बच्ची के मिले शव का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा दिव्यांग होने के कारण पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट आरोपी पिता को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पत्नी की बेवफाई के बाद दिव्यांग बेटी को पिता ने उतारा था मौत के घाट, गिरफतार बीते दिन हाइवे रोड स्थित बोझिया के लक्ष्मी नगर में एक अज्ञात पांच वर्षीय दिव्यांग बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसका पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। जिसका एस पी ग्रामीण ने गुरूवार को खुलासा कर दिया। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पिता ने ही जिंदा पानी में फेंका था। मामले का खुलासा करते हुये एंसपी ग्रामीण डाॅ रणविजय सिंह ने बताया कि चार अक्टूबर को पुलिस को एक दिव्यांग बच्ची मैनपुरी चैराह पर अज्ञात मिली थी जिसके हाथ में एक पता लिखी पर्ची मिली थी। जिसके पते पर उसके पिता बिजेन्द्र सिंह एंव उसकी दादी फूलन देवी के सुपुर्द किया था। 25 अक्टूबर की सुबह को गाॅव बोझिया के समीप पानी भरे खाली प्लाट में एक दिव्यांग बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसकी पुलिस ने काफी शिनाख्त की लेकिन तभी यह ग्रामीणों ने बिजेन्द्र की बेटी बताया। पुलिस ने बिजेन्द्र को उसके घर बोझिया से गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी जब उसके पिता ने बताई तो चैंकाने वाली निकली। उसने बताया कि उसकी लव मैरिज रेखा पत्नी देशराज निवासी घिरोर से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। मुझ पर दो बच्चे हुये बडा लडका सौरभ जो मेरी बहन सुनीता के पास जलेसर रहता है। दूसरी बच्ची का नाम राधा था वो करीब चार वर्ष की थी वो मेरी पत्नी के साथ में थी जो लाॅकडाउन में चार वर्ष पूर्व अपने जीजा महेश के साथ चली गयी थी। मैं पालन पोषण नहीं कर सकता था। पत्नी की बेवफाई से नाराज बिजेन्द्र सिंह ने ये कदम उठाया और जिसकी वजह से बच्ची को पानी भरे खाली प्लाट में फेंक दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बिजेन्द्र सिंह पर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
