औरैया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे औरैया सीएम ने दीवाली से पहले औरैया को करोड़ों की सौगात दी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है डबल इंजन की सरकार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे औरैया सीएम ने दीवाली से पहले औरैया को करोड़ों की सौगात दी )
औरैया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर औरैया पहुंचे।सीएम ने दीवाली से पहले औरैया को करोड़ों की सौगात दी।जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का सीएम ने शिलान्यास किया। इसमें बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।
सीएम योगी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों ने विकास से किनारा किया।इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में उतरा। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुष्पगुच्छ और राम दरबार की मूर्ति देकर स्वागत किया।
इसके बाद सीएम योगी ने बच्ची को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और उसके पैरो में पायलें भी पहनाई व उपहार भी दिया। साथ ही विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी। वहीं छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट दिए।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सम्मेलन किया गया है। महिलाओं की उपस्थिति देखकर समझ में आया कि हमारे पूर्वजों ने नारी को शक्ति क्यों कहा है। सीएम ने कहा कि विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने इस अधिनियम को पारित कराया है।
सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला। ब्रिटेन की महिलाओं को भारत के बाद सम्मान मिला है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बेटियो और महिलाओं को सुरक्षा देने, शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके आगे का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में पहले जो आंकड़े आते थे। वो बेहद चौंकाने वाले होते थे। भ्रूण हत्या के आंकड़े भी भयभीत करने वाले आते थे। सीएम ने कहा कि अब कहीं भी बेटियों को पेट में नहीं मारा जा सकेगा।इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने सख्त नियम बनाए हैं, जिससे आज अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अगले सत्र में 25 हजार देने का प्रावधान किया जा रहा है। बेटी के जन्म लेते ही उसको योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली क्लास में जाएगी, छटवीं क्लास और नौवीं क्लास में जाएगी, तो खाते में पैसा आएगा।मुख्यमंत्री वैवाहिक योजना में 51 हजार रुपए खाते में भेजे जाएंगे। सीएम ने कहा कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नंगे पैर स्कूल जाने वाले बच्चों को दो ड्रेस, जूता-मौजे आदि के लिए रजिस्ट्रेशन होते ही 12 सौ रुपये खाते में भेजे जाते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालो ने विकास से किनारा किया। आज इस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज दिया गया।सात सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।सरकारी सेवाओं में डेढ़ लाख महिलाओ को प्रदेश में नौकरी दी गई है। बुंदेलखंड में 40 हजार महिलाएं स्वावलंबन की योजनाओं से जुड़कर करोड़ों रुपए का लाभ कमा रही हैं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
