राजस्थान अलवर जिले के राजगढ क्षेत्र में स्कूली छात्राओं व कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल कर आगमी 25 नवम्बर विधान सभा मतदान जागरूकता चलाया गया अभियान। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( अलवर जिले के राजगढ क्षेत्र में स्कूली छात्राओं व कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल कर आगमी 25 नवम्बर विधान सभा मतदान जागरूकता चलाया गया अभियान )
राजस्थान अलवर जिले के राजगढ़ में लोकतंत्र की पताका यात्रा को कस्बे के एसडीएम कार्यालय के सामने से रिटर्निग अधिकारी ओमप्रकाश मीना व तहसीलदार जुगीता मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ो स्कूली छात्रों व कार्मिको ने भाग लिया। पताका यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग गोल सर्किल, चौपड़ बाजार व माचाडी तक होते हुए प्रताप स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस दौरान स्कूली छात्र हाथो में तख्तियां लेकर चल रहे थे व मतदाताओ को यात्रा के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। रिटर्निग अधिकारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि 25 नवम्बर को आगामी विधानसभा चुनाव के मतदान दिवस नियत है। जिस पर शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ में जागरूकता फैलाने के लिए एक लोकतंत्र की पताका रैली का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश में किया जा रहा है। जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र के वोटरो को जागरूक जाएगा की कोई भी मतदाता मतदान से नही छूटे और इस मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करे। रिटर्निग अधिकारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि यात्रा अलवर ग्रामीण से राजगढ़ तहसीलदार जुगीता मीना ने रिसीव किया। इसके बाद पताका यात्रा को राजगढ़ एसडीएम कार्यालय से झंडी दिखाकर प्रताप स्टेडियम में जाकर सम्पन्न हुई। जहां पताका यात्रा की झंडी को रैणी तहसीलदार को सौंपा। फिर वे माचाडी, रैणी, पिनान में निकालेंगे। इस मौके पर कार्मिक व स्कूली विधार्थी मौजूद रहे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )
