अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगमी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के खेरथल बूथों का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट = अविचल चतुर्वेदी जिला निर्वाचन अधिकारी )

अलवर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आज खैरथल तिजारा जिले का दौरा किया जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी सबसे पहले खैरथल जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और यह उन्होंने नए जिला कलक्टर कार्यालय के बारे में खैरथल जिला कलक्टर हनुमान सिंह ढाका से बारे में जानकारी ली उसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी खैरथल जिला कलक्टर के साथ खैरथल की संस्कृत स्कूल में बनने वाले महिलाओं के लिए पिंक बूथ सहित संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निरक्षण करने पहुंचे उनके साथ खैरथल पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच एडीएम ओम प्रकाश सहारण मौजूद थे ओर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसपी भिवाड़ी और खैरथल एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ किशनगढ़बास पंचायत समिति सभागार कक्ष में बैठक ली उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए की वह भय मुक्त मतदान के लिए सभी आपस में समन्वय रख कार्य करें अलवर से कोई भी जरूरत हो तो उन्हें वह सामान तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हरियाणा से लगते हुए बूथों का निरीक्षण किया गया साथ ही महिला और दिव्यांग बूथों की व्यवस्थाओं को देखा गया बूथों पर सभी माकूल व्यवस्थाएं थी उन्होंने बूथों पर होने वाली बिजली के कनेक्शन सहित टॉयलेट में साफ सफाई रखने के लिए बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने लोगों को भय मुक्त और निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए कहा

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!