उत्तर प्रदेश लखनऊ सीएम योगी ने लगवाया कोरोना का टीका वैक्सीन लगवाने के सीएम ने लोगों से भी की अपील |

( उत्तर प्रदेश लखनऊ सीएम योगी ने लगवाया कोरोना का टीका )
उत्तर प्रदेश लखनऊ वैश्विक महामारी के बढ़ते को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में नर्स रशिम सिंह से कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं टीका उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद देता हूं सीएम योगी ने भरा फार्म और लगवाई पहली डोज सीएम को वैक्सीन लगाने के बाद सर्टिफिकेट दिया गया | मुख्यमंत्री वैक्सीनेशन को सोमवार सुबह 8:30 से पहले ही सिविल अस्पताल पहुंच गए हालांकि वैक्सीनेशन सुबह 9:00 बजे से शुरू होता है मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर आनन-फानन में वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ एवं डॉक्टर भी केंद्र पर पहुंच चुके थे वैक्सीनेशन केंद्र पर सीएम योगी ने अपना भरा फार्म और वैक्सीन की पहली डोज ली ।सीएम योगी के सवाल पर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि लोगों द्वारा कुछ लापरवाही बरती जा रही है इस वजह से संक्रमण बढ़ रहा है इस पर मुख्यमंत्री ने सख्ती बरतने को कहा है ताकि तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर विराम लगाया जा सके | वैक्सीन लगवाने के सीएम ने लोगों से भी की अपील |
