उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद क्षेत्र खेत में 25 वर्षीय युवक का संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकता मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद क्षेत्र खेत में 25 वर्षीय युवक का संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकता मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गाँव काजीपुर निवासी पच्चीस वर्षीय युवक प्रदीप पुत्र दिलीप का शव शनिवार सुबह गाँव से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेतों पर खडे एक आम के पेड़ पर लटका मिला खेतों पर काम करने गए ग्रामीणों ने देखा, मृतक के घर वालों को सूचना दी घटना स्थल पर आस पास के गावों के ग्रामीण इकठ्ठे हो गए, मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे पड़ोस के गाँव द्वारकापुर स्थित दूध डेरी पर दूध देकर घर आया फिर थोड़ी देर बाद आने की कहकर घर से निकल गया देर रात तक घर वापिस न आने पर पुत्र की तलाश की कहीं पता नहीं चला उसका फोन भी बंद जा रहा था,शनिवार सुबह शव उसका शव फंदे पर लटके होने की खबर मिली, लगभग डेढ़ वर्ष पहले गाँव निवासी एक किशोरी की माँ ने मृतक पर पास्को एक्ट का मुक़दमा लिखवाया था जिसकी तारीखो पर युवक जाता था। पिता ने अज्ञात पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है, मृतक की बाइक घटना स्थल से लगभग पचास कदम की दूरी पर ख़डी थी। मृतक की शादी दीपावली के त्यौहार के बाद होना तय हो चुकी थी, मृतक दो भाइयों मे रंजीत, और आसिक से बड़ा था दो बहने प्रीती जो विवाहिता है जबकि सुजाता बीस वर्ष की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है माँ बेसुध सी हो गई है। घटना स्थल पर फफूँद थानाध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य पुलिस कर्मी के साथ पहुंचे सूचना पर फॉरेन्सिक टीम पहुंची टीम ने पेड़ पर लटका शव उतरवाकर शव एवं घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल की । पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!