उत्तर प्रदेश औरया फफूंद क्षेत्र में बड़े धूमधाम से निकली गई बाल्मीकि शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद क्षेत्र में बड़े धूमधाम से निकली गई बाल्मीकि शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

औरैया फफूंद कस्बा के रामलीला मैदान के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को अनुराग शुक्ला ने फीता काटकर रवाना किया। महर्षि के मन्दिर से शाम को नगर की मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बैंडबाजों पर भजन संगीत के साथ लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। लवकुश का स्वरूप धरे बच्चे रथों की शोभा बढ़ा रहे थे। भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी के पीछे रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। शोभा यात्रा टाकीज रोड, मोहल्ला कायस्थान, भराव, ऊंचा टीला होकर औरैया-फफूंद मार्ग पर पहुंची और तारहपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा चमनगंज, ख्यालीदास से पुन: वापस आकर राम लीला मैदान कर जाकर समाप्त हो गई। इस मौके पर वाल्मीक समाज के लोग मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!