उत्तर प्रदेश बांदा थाना कोतवाली क्षेत्र में पेट परिक्षा के दौरान 01 अभियुक्त नकल करते हुए किया गया गिरफ्तार। ( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक बांदा )
( थाना कोतवाली क्षेत्र में पेट परिक्षा के दौरान 01 अभियुक्त नकल करते हुए किया गया गिरफ्तार )
बांदा थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पेट परीक्षा के दौरान नकल करते हुए एक नकलची को किया गया गिरफ्तार।
विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में चल रही पेट परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध किए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पेट परीक्षा के दौरान भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीनाथ बिहार चिल्ला रोड बांदा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़े गए अभियुक्त पंकज कुमार मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य निवासी ग्राम पंचायत देवपुर ग्राम अवसान का पूरा थाना मऊ अईमा जनपद प्रयागराज के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 839 / 23 धारा 420 आईपीसी व 3 / 9 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व 66 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट )
