उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत माह में हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूटी गई 03 मोटरसाइकिल,चैन के टुकड़े व नगदी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी )
( थाना नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत माह में हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान लूटी गई 03 मोटरसाइकिल,चैन के टुकड़े व नगदी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
कानपुर पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार के निर्देश पर डीसीपी दक्षिण रविन्द्र कुमार ने जोन में लुटेरों और चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए छेड़ रखा है अभियान।नौबस्ता पुलिस ने तीन शातिर चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया। शहर में चेन और मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। बीते एक माह में आध दर्ज़न लूट कर रहे चुके तीनों शातिर। पुलिस को चकमा देने के लिए लूट के बाद बाइक बदल देते थे शातिर। लूट के माल को दिल्ली के एक ज्वैलर्स को बेचते थे शातिर लुटेरे। शहर में लूट की वारदातों को अंजाम दे धूम मचा रहे लुटेरे आए नौबस्ता पुलिस की गिरफ्त में। लुटेरों ने गाड़ियां बदल बदलकर बीते एक माह में आधा दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों को दिया था अंजाम। तीन शातिर लुटेरों को नौबस्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार,पिछले एक माह से अनेक थाना क्षेत्रों में लूट कर रहें थे शातिर, लूट की वारदात में प्रयुक्त हो रही नीली अपाचे,शाइन बाइक और,स्कूटी तथा लूटी गई 4 चेन,मोबाइल के साथ लुटेरे आए पुलिस गिरफ्त में। प्रतीक बाजपेई,दिलीप मिश्रा और मयंक अग्निहोत्री उर्फ़ मन्नू तीनो शातिर लुटेरे हुए गिरफ्तार,मयंक अग्निहोत्री और दीपक उर्फ़ दिलीप पर दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडे,एस एच ओ जे पी पाण्डेय,एस आई राजेश,संदीप शर्मा,निशांत राणा, मो अकरम,जयवीर,प्रदीप सिरोही रजनीश कुमार,सौरभ पाण्डेय के साथ सर्विलांस टीम की गिरफ्तारी में रही अहम भूमिका।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )
