उत्तर प्रदेश बदांयू थाना म्याऊं क्षेत्र स्कूली बस और वैन की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस ड्राइवर सहित 5 लोगों की हुई मौत 16 मासूम गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया कोहराम । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

(जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह )
( थाना म्याऊं क्षेत्र स्कूली बस और वैन की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस ड्राइवर सहित 5 लोगों की हुई मौत 16 मासूम गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया कोहराम )
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस ड्राइवर समेत चार बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन की आमने सामने टक्कर होने की वजह से हुआ है। जानकारी मिलते ही बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह घटनास्थल पहुंच गए। जिलाधिकारी ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। इस हादसे में अभी तक बस चालक और चार छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीँ 16 छात्र घायल भी हैं। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के जवाहर नगला म्याऊं उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांव |

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
