झारखंड प्रदेश किन्नर महासंघ के अध्यक्ष छमछम अम्मा के घर पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह |


 

 ( झारखंड प्रदेश किन्नर महासंघ के अध्यक्ष छमछम अम्मा के घर पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह )

झारखंड प्रदेश किन्नर महासंघ के अध्यक्ष श्रद्धेय छमछम अम्मा के घर रविवार को देर रात्रि जामाडोबा पहुंचे सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सत्तारूढ़ सहयोगी दल के सचेतक सह झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह एवं SDM सुरेन्द्र प्रसाद, जहां छमछम अम्मा के साथ-साथ दजर्नाधिक किन्नर दीदीयों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके उपरांत छमछम अम्मा अतिथियों को घर के पूजोत्सव स्थल पर लेकर गयी और अखंड ज्योति का नमन कराया। पूजोपरांत टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहाँ कि धनबाद, झारखंड सहित देश की खुख शांति के लिए मां अंबे से दुआ मांगे है। सभी निरोग रहे, खुशी रहे। राज्य और देश उन्नति करे, यही भवानी मां से बिनती किये है।  इधर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह अखंड ज्योति को नमन करते हुए हम झरिया सहित पूरा कोयलांचलवासियों के निरोग और सुखी रहने के लिए मां जगदंबा से कामना की हूँ। मौके पर झामुमो के जिला सचिव पवन महतो, बसंत महतो, बाबूनाथ महतो, आनंद महतो,  प्रतोष महतो, सुमित महतो एवं प्यारी बच्ची साक्षी कुमारी मौजूद थी।विधायक मथुरा-पूर्णिमा ने अखंड ज्योति को नमन कर कोयलांचल, राज्य व देश के सुख-शांति की कामना की |

Back to top button
error: Content is protected !!