उत्तर प्रदेश औरया थाना सहायल द्वारा चेकिंग के दौरान 52 ताश के पत्ते व नगदी बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना सहायल द्वारा चेकिंग के दौरान 52 ताश के पत्ते व नगदी बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सहायल श्री गंगादास के नेतृत्व में थाना सहायल पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरकारी अस्पताल के पीछे शिव मन्दिर लहरापुर से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 1020 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किये। जिसके सम्बन्ध में थाना सहायल पर मु0अ0स0 179/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.आनन्द कुमार पुत्र मौजीलाल निवासी ग्राम लहरापुर थाना सहायल जनपद औरैया
2.जय सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम लहरापुर थाना सहायल जनपद औरैया
3.श्रीकृष्ण पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम लहरापुर थाना सहायल जनपद औरैया
4.बाबू उर्फ वृजेन्द्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम लहरापुर थाना सहायल जनपद औरैया
बरामदगी-
कुल 1020 रुपये व 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
उ0नि0 पुत्तू लाल, का0 सुनील कुमार, का0 नाहर सिंह, का0 रीतेश कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!