उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना विभूति खंड पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 60 लाख 43 हजार रुपए बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना विभूति खंड पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 60 लाख 43 हजार रुपए बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
लखनऊ विभूतिखंड पुलिस और डीपी पूर्वी क्राइम टीम के संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता धनराशि दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ठगी करने वाले आरोपी रतन रस्तोगी और राहुल कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरोह के अन्य सदस्य राहुल सिंह ,सचिन सिंह व निशांत को पुलिस ने पहले ही किया था गिरफ्तार। मंगलम एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोलकर निजी कॉलेज संचालक से की थी 60 लाख रुपए की ठगी। निजी कॉलेज संचालक से रकम दोगुनी करने की बात कहकर लिए थे 60 लाख रुपए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 लाख 43 हज़ार रुपए किए बरामद ।आरोप गर्लफ्रेंड के ऊपर खर्चा करने और हाई-फाई स्टैंडर्ड की जिंदगी जीने के लिए लोगों से करते थे ठगी ।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
