अलवर थाना टपूकड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( थाना टपूकड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार )

अलवर खैरथल जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के गैलपुर ग्राम के बस स्टैंड से पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक जने को अवैध देसी कट्टे के साथ किया गया गिरफ्तार । bटपूकड़ा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गेलपुर बस स्टैंड पर कट्टा लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते को लेकर गैलपुर बस स्टैंड पहुंचे जहां मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार एक व्यक्ति को घूमते देखा पकड़ कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ।पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र जयसिंह जाति औढ राजपूत निवासी गैलपुर बताया। अवैध हथियार रखने के जुर्म में आर्मस एक्ट गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!