गोंडा थाना धानेपुर क्षेत्र में अवैध कब्जे की जांच करने पहुंची 04 सदस्य टीम जांच कर जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( थाना धानेपुर क्षेत्र में अवैध कब्जे की जांच करने पहुंची 04 सदस्य टीम जांच कर जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट )
गोण्डा जिले में अवैध कब्जों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा कर सरकारी जमीन पर किये गए अवैध निर्माण को जमींदोज कर किया। शहर के अम्बेडकर चौराहे से लेकर मंडेनाले तक बनी दर्जनों दुकाने ढहाई गयीं।
जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई का असर गांवों में सरकारी जमीनों पर चल रहे कब्जे के खेल पर भी दिखने लगा है।
धानेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डेबरीकला में खैरहवा मस्तानशाह के नाम वन विभाग अथवा अन्य खाली पड़ी जमीनों पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा धार्मिक गतिविधियों की आड़ में बड़े भू-भाग पर निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया है।
जिसकी शिकायत प्रदीप कुमार शुक्ला द्वारा गोंडा जिले की डीएम नेहाशर्मा से किये जाने के बाद चार सदस्यीए टीम बना कर अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गयी थी। उसके बाद एसडीएम सुशील कुमार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र पड़रीकृपाल रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रशांत शुक्ला कुआनो रेंज वन क्षेत्राधिकारी बकाउल्ला खान हल्का लेखपाल व राजस्व की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश की है। एसडीएम सदर सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पड़ताल में शमसान की जमीन के आंशिक भाग पर अवैध रूप से मदरसा संचालिता है। इसके साथ राजा जगदम्बिका पाल की निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करके मजार अथवा कई कब्रगाह बनाये गए है। मौके पर नवनिर्माण होता पाया गया जिसे तत्काल रुकवाने का आदेश दिए जाने व अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। उनकी संस्तुति के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
