उत्तर प्रदेश कानपुर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा यातायात माह नवम्बर 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ कर निकाली गई ट्रैफिक नियम जागरूकता रैली। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा यातायात माह नवम्बर 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ कर निकाली गई ट्रैफिक नियम जागरूकता रैली )

कानपुर पुलिस आयुक्त ड़ा0.आर.के.स्वर्णकार,संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात द्वारा रोड सेफ्टी और ट्रैफिक अवेयरनैस के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसमें यातायात प्रबन्धन के 5 E सिद्धान्तों पर दिया गया विशेष बल तथा यातायात पुलिस की कार्ययोजना के बारे में बताया गया । प्राइवेट कन्सल्टेंट अरबाव जी द्वारा स्मार्ट सिटी और यातायात प्रबन्धन की कार्य योजना जैसे शहर के प्रमुख 18 चौराहों के लिये यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया उक्त सम्बन्ध में दी गई जानकारी।आई.सी.सी.सी. के आई.टी. मैनेजर राहुल सबरवाल द्वारा आई.सी.सी.सी. की कार्यप्रणाली का प्रिजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। ट्रैफिक मैनेजमैन्ट पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि मा0 श्री सतीश महाना जी द्वारा किया गया। उत्तर-प्रदेश मोटर ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया द्वारा ट्रकों की पार्किंग की आवश्यकता और सुझाव दिये गये कि रेलवे के खाली पडे ग्राउण्ड पर की जा सकती पार्किंग की व्यवस्था। विगत समय में यातायात व्यवस्था में हुए सुधारों की प्रशंसा की। ज्ञानेश मिश्रा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा दिए गए सुझाव। कुछ चौराहों का ट्रैफिक सिगनल मैनुअल किया जाय ।

( यातायात माह शुभारम्भ के बिन्दु निम्नवत है )

घण्टाघर पर पार्किंग की विशेष आवश्यकता है । विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों और ट्रैफिक बार्डन जसवीर सिंह- ट्रैफिक वार्डन(गुमटी), नरेश कुमार भगतानी- ट्रैफिक वार्डन(नवीन मार्केट), शहनवाज खान- ट्रैफिक वार्डन(कर्नलगंज) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना महोदय द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक को व्यवस्थित रुप से संचालित करना अपने आप में एक चैलेंज होता है। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करने में परिणाम बेहतर अपने आप दिखाई देने लगते है। सभी शहर वासियों को यातायात नियमों का पालन करने की दी गई सलाह। यातायात माह शुभारम्भ के दौरान ट्रैफिक नियम जागरुक्ता वाहन रैली निकाली गयी तथा जनता से अपील कि इसमें बढ-चढ कर सहयोग करें। /यातायात,संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध,पुलिस उपायुक्त यातायात,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय,सभी जोन के पुलिस उपायुक्त महोदय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शहर के सम्मानित सदस्य,विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!