उत्तर प्रदेश जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार कुख्यात बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक सवार कुख्यात बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त टीम की मंगलवार रात कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महराजगंज के लमहन का रहने वाला कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार‌ खुटहन थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्र और खेतासराय थाना प्रभारी चंदन राय पुलिस टीम के साथ लगभग 12 बजे मिले सुराग पर पटैला-रसूलपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल सवार कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम वापस मुड़कर भागने लगा।पुलिस टीम ने बदमाश नाजिम का पीछा किया।पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर गिरने के बाद नाजिम ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई तो दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगने पर नाजिम गिर गया।इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।घायल कुख्यात बदमाश नाजिम को उपचार के लिए सीएचसी खुटहन फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। नाजिम के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।नाजिम के पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि गिरफ्तार कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम पर जौनपुर जिले के पंवारा, बदलापुर, महराजगंज और सुजानगंज थाने में चोरी, हत्या का प्रयास, साजिश रचने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, गो-वध निवारण, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट आदि धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!