उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद क्षेत्र पाता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की कटकर हुई मौत मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद क्षेत्र पाता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की कटकर हुई मौत मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के पाता स्टेशन के पास में बनके पुरवा ओवरब्रिज के नजदीक डीएफसीआर लाइन पर खम्बा नम्बर 579/7-9 के मध्य में एक युवक बीती रात्रि किसी माल गाड़ी की चपेट में आकर के कट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रात्रि में कंट्रोल रूम से पाता चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के पास सूचना आई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पाता चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार पहुच गये जिन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। तथा शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन चेहरा पहचान में न आने से शिनाख्त नही हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जारही है। तथा मृतक काली कलर का जींस का पेंट, चैकदार क्रीम कलर की शर्ट, एक रुमाल लाल कलर का, काली बेल्ट व चप्पल भी मिली है। पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु चिचोली पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवक की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!