उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान )

औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को इंटरनेट के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी/ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरतने वाली सावधानियां अपराध से बचाव व साइबर अपराध के शिकार होने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया, तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया। 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन.102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा.1098 चाइल्ड हेल्प लाइन.

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!