उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान।


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर जनपद की समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा गाँव-गाँव में महिला जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका विधिक निस्तारण किया जा रहा है । थाना पुलिस एवं एन्टी रोमियों पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जनपद में मिशन शक्ति फेज-04 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं / बालिकाओं को पुलिस टीम द्वारा लगातार किया जा रहा जागरुक । अभियान के प्रचार-प्रसार के क्रम में जनपद की महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व महिला सम्बन्धी जानकारियाँ उन्हें जागरुक किया जा रहा है ।*
प्रदेश स्तर पर महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-04) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
