बाराबंकी थाना कुर्सी क्षेत्र सर्विस लेन पर घायल पड़ा मिला अज्ञात युवक मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल डाक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों ने तहरीर 04 संदिग्ध अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। अमर सिंह की खास रिपोर्ट

( बाराबंकी थाना कुर्सी क्षेत्र सर्विस लेन पर घायल पड़ा मिला अज्ञात युवक मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल डाक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों ने तहरीर 04 संदिग्ध अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। )
जनपद बाराबंकी थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत हबीबपुर के पास किसान पथ के सर्विस लेन पर मिले व्यक्ति को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने एवं उसकी हत्या में संलिप्त 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में-
दिनांक 02.11.2023 की रात्रि को थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत हबीबपुर के पास किसान पथ की सर्विस लेन के पास कार में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में होने की सूचना पर थाना कुर्सी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान अतुल पाण्डेय पुत्र कपिल देव पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी N-2/669C, C.M.S. कालेज, सेक्टर-O अलीगंज जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड व सर्विलांस सेल द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मृतक के पिता के द्वारा 04 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 309/2023 धारा 302 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों की गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चारो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत हबीबपुर के पास किसान पथ के सर्विस लेन पर मिले व्यक्ति को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने एवं उसकी हत्या में संलिप्त 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आशुतोष मिश्र की बाइट –
