उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कस्बे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय बच्ची बची बाल बाल | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय बच्ची बाल बाल बची )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 5 अप्रैल को बिंदकी कस्बे जय गुरुदेव मंदिर के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला सुचिता देवी 30 वर्ष पत्नी सत्येंद्र कुमार निवासी कंसपुर गुगौली थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं , सुचिता देवी की पुत्री तनु देवी 2 वर्ष बाल-बाल बच गई घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लगी रही महिला को,स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया बताते हैं कि महिला अपने पति के साथ अपने ननिहाल बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव गई हुई थी तभी वापस घर आते समय बिंदकी कस्बे के जय गुरुदेव मंदिर के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
