उत्तर प्रदेश आगरा शमसाबाद थाना क्षेत्र घर पर बंधी भैंस छूटकर गांव के कुएं में मिली जाकर गिरी हुई मौत। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( शमसाबाद थाना क्षेत्र घर पर बंधी भैंस छूटकर गांव के कुएं में मिली जाकर गिरी हुई मौत )

उत्तर प्रदेश आगरा शमसाबाद थाना क्षेत्र के नगला मुक्त गांव निवास मानसिंह पुत्र धर्म जीत की भैंस घर में बंधी हुई थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे घर से खूंटा तोड़कर भैंस खेतों की तरफ भाग गई। गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर दूर गांव के ही माया राम के खेत में बने कुएं में जाकर गिर पड़ी। कुएं में गिरने से भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद परिवार में चिक पुकार मच गई। मवेशी स्वामी मानसिंह ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही करीब 60 हजार रुपये की भैंस ली थी जिसके कुएं में गिरकर मौत हो गई है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुए को बंद कराने का आश्वासन दिया।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!