भोपाल कांग्रेस पार्टी के पूर्व पीसी शर्मा व कम्प्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना दिए ब्यान। ( मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट भोपाल )

( बाइट, पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री )
( बाइट, कंप्यूटर बाबा )
( कांग्रेस पार्टी के पूर्व पीसी शर्मा व कम्प्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना दिए ब्यान )
भोपाल – तत्कालीन कमलनाथ सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचाय करने को तैया कंम्प्यूटय बाबा ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के निवास पर पहुंच कर कहा कि पीसी शर्मा रामपथ गवन का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं साथ में मां सीता का मंदिर भी बनवाने का संकल्प है… बता दें कि कंप्यूटर बाबा दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पीसी शर्मा के पक्ष में चुनाव का प्रचार भी करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाया है की बीजेपी सनातन के नाम पर छल कर रही है तो वही कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस को गौ रक्षा, नर्मदा और सनातन की रक्षा करने वाली पार्टी बताया है बाबा ने कहा पीसी शर्मा सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़चकर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही और सरकार आते ही मठ मंदिर को कलेक्टर के चंगुल से निजात मिलेगी, कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि वह पीसी शर्मा के क्षेत्र में उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे और प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में भी चुनाव प्रचार करेंगे | इधर पीसी शर्मा ने बिना नाम लिए बीजेपी प्रत्याशी भगवान दास सबनानी पर आरोप लगाया है की उन्हें यह भी पता नहीं है की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र कहां तक है और इसी लिए वह चुनाव प्रचार प्रसार करने के दौरान कभी मध्य विधानसभा तो कभी हुजूर विधानसभा के क्षेत्र में घुस जाते हैं। क्यों की बीजेपी का जो प्रत्याशी हैं वह बैरागढ़ के हैं । पीसी शर्मा ने स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर नगर निगम और बीजेपी पर आरोप लगाए और कहा सभी सरकारी कर्मचारियों को बेघर कर दिया उनके मकान तोड़ दिए और अभी तक उन्हें दूसरे क्वाटर एलॉट नहीं हुए और क्वार्टर को नेकर एक भी बैठक नहीं की गई जो गलत है।
