झांसी मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में अचानक आ जाने से 17 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मच गया कोहराम। ( सत्येन्द्र कुमार की खास रिपोर्ट )

( मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में अचानक आ जाने से 17 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मच गया कोहराम )
झाँसी जिले के अंतर्गत आने वाले तहसील मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 17 वर्षीय मूक बधिर की मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची रेल्वे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। बताया गया है की मऊरानीपुर के शिवगंज निवासी कौशल किशोर पुत्र श्रीलाल उम्र 17 वर्ष मूक बधिर था। तथा आज वह रेलवे स्टेशन के बाहर अपने पिता की दुकान पर आया था। लगभग 11बजे झांसी से महोबा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में वह अचानक आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
