इटावा थाना भरथना कोतवाली पुलिस की जीप पेड़ से टकराने से चौकी प्रभारी सहित 04 पुलिसकर्मी हुए गम्भीर रूप से घायल सभी को उपचार हेतु पहुंचाया गया अस्पताल ।( मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट इटावा )


( थाना भरथना कोतवाली पुलिस की जीप पेड़ से टकराने से चौकी प्रभारी सहित 04 पुलिसकर्मी हुए गम्भीर रूप से घायल सभी को उपचार हेतु पहुंचाया गया अस्पताल )
इटावा भरथना कोतवाली कस्बा के विधूना रोड स्थित मोहल्ला गिरधारीपुरा अन्तर्गत सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक के समीप बुधवार की रात्रि 9 बजे भरथना कस्बा पुलिस चौकी की तेज रफ्तार पुलिस जीप एक पेड़ से जोरदार धमाके के साथ टकरा गई। जिसमें सवार भरथना कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी हाकिम सिंह चौधरी,एक उपनिरीक्षक अनिल कटियार,कास्टेविल सुमित मलिक सहित कुल तीन पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जीप का दीपावली त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गस्त करना बताया गया है।
वहीं पुलिस कर्मियों का कहना है कि रोड पर अचानक एक गौवंश के आने पर उसे बचाने के दौरान पुलिस जीप सड़क किनारे खड़े एक नीम के पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार तीनों पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर भरथना नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार गुल्लू यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला और प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र राठी तत्काल मौके पर पहुँच गये थे और जीप से घायल पड़े पुलिस कर्मियों को निकाल कर इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर हालत में घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल ही सैंफई पीजीआई रैफर कर दिया ।
