उन्नाव पुलिस आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब भट्टियों पर कसा शिकंजा 100 लीटर अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्ताओ को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )

( आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब भट्टियों पर कसा शिकंजा थाना मौरावां क्षेत्र में 100 लीटर अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्ताओ को किया गया गिरफ्तार )

जनपद उन्नाव आबकारी विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 215 लीटर अवैध शराब बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील पुरवा
आबकारी विभाग पुरवा व थाना मौरावां की संयुक्त टीम द्वारा तहसील पुरवा के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम-लालाखेड़ा, मवई व कोरट गंज मे मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार किया गया!व लगभग 600 किग्रा लहन महुआ एवं 05 भट्ठी मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- किशोरी पत्नी स्वर्गीय मुन्ना निवासी -लाला खेड़ा थाना मौरावां उन्नाव!
2-लल्ली पत्नी स्वर्गीय सागर निवासी – लाला खेड़ा थाना -मौरावां उन्नाव! को गिरफ्तार करते हुए आबकारी
अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
तहसील सफीपुर
पी. पी.टंडन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 सफीपुर मय हमराह संदिग्ध ग्राम फाजिलपुर थाना सफीपुर में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील हसनगंज
कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 हसनगंज मय हमराह व थाना-माखी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम नटपुरवा, माखी थाना माखी में एक बारगी दबिश दी गयी।दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किये गये व लगभग 100, किलोग्राम महुआ लहन को मोकै पर ही नष्ट किया गया।
तहसील बांगरमऊ
राज लक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 6 मय हमराह ग्राम रूरी थाना बेहटा मुजावर में एक बारगी दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील बीघापुर
प्रतिभा सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर द्वारा मय हमराह संदिग्ध ग्राम नमाखेड़ा, थाना बिहार में एक बारगी दबिश दी गयी । दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियोग पंजीकृत किया गया।

( सुशील यादव की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!