झांसी मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस व यू ,पी,एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के एक लाख के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ ढेर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस व यू ,पी,एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के एक लाख के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ ढेर )

उत्तर प्रदेश झांसी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है।इनामी बदमाश राशिद कालिया को एसटीएफ ने मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मुठभेड़ में मारा ग‍िराया है। राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ वीरू हुआ ढेर।
कानपुर से बसपा नेता एवं हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड एवं झांसी में भी एक हत्या में वांछित था कानपुर के पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित अपराधी पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। राशिद कालिया उर्फ घोड़ा उर्फ बीरू कानपुर का रहने वाला था। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस की टीम ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कानपुर के अलावा राशिद कालिया झांसी में भी हुए एक हत्या में वांछित था। वहीं उसपर झांसी में 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

कैसे पकड़ में आया अपराधी

बता दें कि बदमाश कानपुर में 3 साल पहले हुए बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या मामले में वांछित था। राशिद कालिया पर पुलिस ने 1.25 लाख का ईनाम घोषित कर रखा था। राशिद कालिया सुपारी लेकर लोगों की हत्या करने का काम करता था। कानपुर के चकेरी में 20 जून 2021 को राशिद ने बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। हालांकि कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस के हाथ हमेशा असफलता ही लगी। इस बीच एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राशित झांसी में किसी की सुपारी लेकर हत्या करने आया है।

मुठभेड़ में मौत

इस बीच लखनऊ एसटीएफ की टीम ने झांसी में डेरा डाल दिया।सटीक सूचना मिलने पर आज सुबह सात बजे एसटीएफ और झांसी पुलिस ने सितौरा रोड पर 45 वर्षीय राशिद की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी से घबराए राशिद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एसटीएफ की गोली राशिद के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं गिर गया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे मऊरानीपुर के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे झांसी सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।यहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने राशिद को मृत घोषित कर दिया।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!