उत्तर प्रदेश औरया यातायात प्रभारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र/ छात्राओं को किया गया जागरूक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( यातायात प्रभारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र/ छात्राओं को किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार व यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने टीम के साथ आज बीरेंद्र सिंह सावित्री सिंह माध्यमिक विद्यालय खजुहा दौलत पुर में बच्चों व अध्यापकों के साथ संगोष्ठी व परिसंवाद कर यातयात के नियमों को पालन करने व कराने को लेकर किया किया गया जागरूक। यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बच्चो को संगोष्ठी के माध्यम से जानकारी देते हुये कहा कि आपलोग घर से अपने अभिभावक, भाई आदि को बिना हेलमेट लगाये बाइक से न जाने दे, और यदि वह बिना हेलमेट के घर से निकल रहे है तो उन्हें बिना हेलमेट बाइक चलाने को रोके। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार ने संगोष्ठी के माध्यम से जागरूक करते हुए कहा कि नशे में वाहन न चलाये और वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नवम्बर माह” यातायात माह के क्रम में आयोजित संगोष्ठी व परिसंवाद के आयोजित कार्यक्रम में ARTO अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार, यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे रहे मौजूद।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
