उत्तर प्रदेश औरया श्री राम कुमार भारतीय महविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा छात्र/छात्राओं 566 स्मार्टफोन किए गए वितरण छात्र/छात्राओं के खिल उठे चेहरे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( श्री राम कुमार भारतीय महविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा छात्र/छात्राओं 566 स्मार्टफोन किए गए वितरण छात्र/छात्राओं के खिल उठे चेहरे )
औरैया फफूंद श्री राम कुमार भारतीय महाविद्यालय में शनिवार को 566 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण कर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल, स्मार्ट फोन आदि के बिना शिक्षा पूर्ण नहीं हो सकती। बशर्ते इसका प्रयोग सकारात्मक होना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा में अच्छे से तैयारी करने में मोबाइल बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को सामने रखकर सरकार से इस योजना को चलाया जा है। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक अनूप जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, महाविधालय के प्रबंधक मुकेश भारतीय, सुधा भारतीय, सृजल भारतीय मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
