इटावा सेवन इंटर कालेज में तीन दिवसीय माइंड ट्रेडिंग सेमिनार कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( इरफान खान की खास रिपोर्ट इटावा )

( सेवन इंटर कालेज में तीन दिवसीय माइंड ट्रेडिंग सेमिनार कार्यक्रम का किया गया आयोजन )

इटावा सेवेन हिल्स इंटर कॉलेज,इटावा में तीन दिवसीय माइंड ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस मोटिवेशनल कार्यक्रम का संचालन मोटिवेशनल स्पीकर मनुकूल के द्वारा किया गया। सेमिनार में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । मोटिवेशनल स्पीकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी लोग अपने जीवन में सफलता का लक्ष्य कैसे निर्धारित कर सकते है अपनी पर्सनालिटी को कैसे बेहतर बना सकते है इस बिंदु पर उन्होंने बच्चों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि,पढ़ाई के साथ साथ समाज में दूसरों के साथ आप अपना कैसा सामाजिक व्यवहार रखते है यह भी हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्यों कि,जीवन में सफलता और असफलता आपके अपने व्यवहार पर भी निर्भर करती है। इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया। मोटिवेशनल स्पीकर मनुकूल के द्वारा विद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ भी एक ट्रेनिंग सेशन हुआ जिसमें उन्होंने अध्यापन कार्य को कैसे बेहतर किया जा सकता है अध्यापक अपने व्यक्तिगत जीवन एवं व्यवसायिक जीवन को साथ लेकर कैसे आगे बढ़ सकते हैं के साथ कक्षा में बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें और बच्चों की समस्याओं को कैसे सुलझाए और कैसे उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं इत्यादि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के समापन में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के,चेयरमैन एड0 शिव किशोर दुबे, ट्रस्टी सुनील राजपूत सहित प्रधानाचार्य सौरभ दुबे के द्वारा संयुक्त रूप से मोटिवेशनल स्पीकर मनुकूल को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!