आगरा मलपुरा क्षेत्र भाई की मौत के बाद देवर ने भाभी को शादी का झांसा देकर बनाया अपना शिकार भाभी ने लगाए आरोप भाभी ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( मलपुरा क्षेत्र भाई की मौत के बाद देवर ने भाभी को शादी का झांसा देकर बनाया अपना शिकार भाभी ने लगाए आरोप भाभी ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार )

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया।शारीरिक संबंध भी बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब देवर ने बेवफाई की।देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था,लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई। उसे चिंता अपने बच्चों की भी है कि वो किस तरह उनकी परवरिश करेगी। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। उसे भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी वही उठाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वो उस पर भरोसा कर बैठी। इस बीच देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर से उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। पीड़ित महिला ने बताया कि देवर अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। वो देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!