फिरोजाबाद शिकोहाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बी,डी,महाविद्यालय में बालिकाओं/ महिलाओं को आगे कर लिखाए जा रहे फर्जी मुकदमे के दृष्टिगत चलाया आप्रेशन मिशन जाग्रत अभियान का आयोजन कर की गई अपील। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी जिला फिरोजाबाद )
( शिकोहाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बी,डी, महाविद्यालय में बालिकाओं/ महिलाओं को आगे कर लिखाए जा रहे फर्जी मुकदमे के दृष्टिगत चलाया आप्रेशन मिशन जाग्रत अभियान का आयोजन कर की गई अपील )
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में स्थित बीडीएम महाविधालय में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत एवं यातायात जागरूकता माह के क्रम में छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, उपजिलाधिकारी, विवेक मिश्रा, सीओ देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार राखी शर्मा, चैयरमैन रानी गुप्ता , क्षेत्रीय वन अधिकारी उपासना सिंह थे। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया। कार्यक्रम में बोलते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा ऑपरेशन जागृति के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों में पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद हैं बेटियां जागृत होकर बहादुर बनेंगी। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने एवं महिलाओं में सामाजिक जागरुकता पैदा करने के उद्देश से जिलें में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें साइबर अपराधों, शिक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु ने काव्य पाठ के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ नीलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रीति सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार, एसएसआई तेजवीर सिंह, राजीव गुप्ता, नीता धनगर, प्रो सीमारानी जैन, प्रो शशीप्रभा तोमर, दर्शना कुमारी, डाॅ माया गुप्ता, डाॅ नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी, डाॅ मोनिका सिंह, डाॅ ममता, पिंकी, निधि, समृद्वि एंव समस्त शिक्षक , कर्मचारीगणों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
