उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद में 24 कुंण्डीय राष्ट्रीय जागरण गायत्री माता का प्राण प्रतिष्ठा का किया गया आयोजन एवं निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद में 24 कुंण्डीय राष्ट्रीय जागरण गायत्री माता का प्राण प्रतिष्ठा का किया गया आयोजन एवं निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के कटरा मीरा स्थित गायत्री विहार में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ की शुरुआत गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा नगर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। जलभरी शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष एवं कन्याएं पीले वस्त्रों में शामिल हुईं कई श्रद्धालु महायज्ञ के ध्वज के साथ आगे चल रहे थे। इस दौरान मां गायत्री के श्लोक व जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग होते हुये गायत्री चेतना केन्द्र पहुॅची जहां यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना कर कलश स्थापित कराये गये। इस महोत्सव में पावन प्रखर प्रेरणा संदेश, प्रेरक संगीत, प्रवचन और भावपूर्ण प्रदर्शनी के लिए विद्वान मनीषी व प्रतिनिधियों की टोली भी यहां पधारी है। चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जो प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रारभ हो जायेगे। गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार पूर्णाहुति एवं टोली के सारे कार्यक्रमों के बाद टोली की विदाई हो जाएगी। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
