आगरा सदर क्षेत्र चांदी के कारीगर ने सूदखोरों से परेशान हो कर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान परिजनों ने लगाया आरोप। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( सदर क्षेत्र चांदी के कारीगर ने सूदखोरों से परेशान हो कर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान परिजनों ने लगाया आरोप )

उत्तर प्रदेश आगरा सदर थाना क्षेत्र सूदखोरी से परेशान फंदे से झूला चांदी कारीगर फंदे से लटककर दी जान, परिजन बोले- पड़ोसी की सूदखोरी से परेशान था बेटा; पुलिस कर रही जांच चांदी कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौजूद लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने पड़ोसी पर सूदखोरी करने का आरोप लगाया है। उसकी धमकी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मामला सदर थाना क्षेत्र के नामनेर के बघेल कुंज की है। यहां के निवासी मनीष चंद सविता (30) चांदी कारीगर थे। उनके भाई रोहित ने बताया कि उनके पिता सुरेश चंद चौकीदारी करते हैं। दिवाली पर भाई की पत्नी पूनम बच्चों को लेकर मायके गई थी। सोमवार की दोपहर तीन मां बेबी देवी मनकामेश्वर मंदिर गई थीं। पिता बगल के कमरे में सो रहे थे। घर पर कोई नहीं था। मां जब 5.00 बजे मंदिर से वापस आईं तो उन्होंने मनीष को पंखे से फंदे पर लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया।पड़ोसी मौके पर आ गए, मगर तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!