सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्र में चोरी की पिकअप गाड़ी को 20घंटे के अंदर बरामद कर अभियुक्त को किया गया सलाखों के पीछे । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्र में चोरी की पिकअप गाड़ी को 20घंटे के अंदर बरामद कर अभियुक्त को किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर थाना मण्डी एक के बाद एक अपराधियों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से जेल की सलाखें दिखाने वाले,थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक बार फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए,किया वाहन चोरी का जोरदार खुलासा।आपको बता दें,कि 20 नवम्बर 2023 को 62,फुटा मार्ग,मौहल्ला राशिद विहार कालोनी निवासी मुस्तफा पुत्र यासीन ने थाना मण्डी पहुंचकर अपनी पिंकअप गाड़ी जिसका नम्बर यूपी-11एटी 1627 के चोरी होने की सूचना मण्डी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह को दी थी,थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेते ही,एक टीम का गठन कर वाहन चोर के पीछे लगा दी,एवम स्वम भी वाहन चोर की तलाश में लग गए।आज पुलिस को सूचना मिली,कि यह पिंकअप गाड़ी चोर गंगौह रोड बाईपास मार्ग पर देखा गया,तो तुरंत धर्मेन्द्र सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर गंगौह बाईपास मार्ग की और भागे,जहां पर पंहुचते ही पुलिस टीम ने पिंकअप गाड़ी सहित भागते इस वाहन चोर वरूण पुत्र ओमकार निवासी ग्राम बम्वियाला थाना रामपुर मनिहारान को पकड़ लिया।आपको बता दें,कि इस वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 20 घंटे में ही कर दिया खुलासा।इस वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह के अलावा उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल दीपक नागर एवम कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने इस वाहन चोर का चालान कर जेल भेज दिया है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
