औरया थाना अछल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

 

( थाना अछल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अछल्दा श्री रुद्र प्रताप त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना अछल्दा पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जेश उर्फ सुनील यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मढ़ाला थाना भरथना जिला इटावा को मय 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 330/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त- अर्जेश उर्फ सुनील यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मढ़ाला थाना भरथना जिला इटावा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना अछल्दा-
आ0 मनोज कुमार, आरक्षी सुमित कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!