उत्तर प्रदेश औरया फफूंद एक्सिस पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से बचाव के दृष्टिगत रैली निकाल कर समस्त छात्र/छात्राओं व नागरिकों को किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद एक्सिस पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से बचाव के दृष्टिगत रैली निकाल कर समस्त छात्र/छात्राओं व नागरिकों को किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन मे यातायात माह नवम्बर अभियान के क्रम में सड़क सुरक्षा की गोष्ठी एक्सिस पब्लिक स्कूल फफूंद जनपद औरैया में आयोजित की गयी। इस अवसर पर ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर गोष्ठी में सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा, ARTO औरैया श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार यातायात निरीक्षक श्री रवि श्रीवास्तव ( T.I Auraiya), थानाध्यक्ष फफूंद श्री विनोद कुमार तथा यातायात विभाग से अन्य सहकर्मी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा द्वारा बताया गया कि देश एवं प्रदेश में प्रति वर्ष हो रहे सड़क दुर्घटना सहित होने वाली मौतें एवं घायलों की संख्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट जरुर लगाएं। तथा गोल्डन ऑवर के महत्व पर बताते हुए कहा कि अगर सिर पर चोट लगी हुई है तो दूर भागने के बजाए किसी नजदीक के चिकित्सालय पर ले जाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख बिंदुओं पर छात्रों को जागरूक किया।
1-इसमें वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन का बीमा नहीं होने के फायदे व नुकसान बताए ।
2-दोपहिया वाहन चलाते वक्त क्या- क्या दस्तावेज हमारे पास होने चाहिए।
3-दोपहिया वाहन चलाने के लिए व लाइसेंस बनवाने की उम्र आदि बताई गई।
4-आकास्मिक सेवाएं तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए डायल हंड्रेड, घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए 108, चाइल्ड हेल्प लाइन व महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया।
5-बच्चों से अपील की गई कि परिवार के सदस्यों को यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत टू व्हीलर पर हेलमेट लगाकर चलने फोर व्हीलर में सीट बेल्ट बांधकर चलने वाहन चलाते समय उचित दस्तावेज रखने के लिये करे प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा कस्बा फफूंद बाजार होते हुए फफूंद चौराहे तक यातायात जागरुकता रैली निकाली व इस दौरान सडक पर बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के चल रहे वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी उपकरणों का उपयोग करने हेतु जागरुक किया । इस दौरान रैली में ARTO औरैया श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार यातायात निरीक्षक श्री रवि श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष फफूंद श्री विनोद कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप -प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!