मथुरा समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय का फीता काटकर सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव। ( हिमांशु यादव की खास रिपोर्ट ))

( समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय का फीता काटकर सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव ) 

जनपद मथुरा के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जनपद मथुरा से महानगर अध्यक्ष रितु गोयल जी ने डेंपियर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान महानगर अध्यक्ष जी ने कहा समाजवादी पार्टी को नई पहचान देने का काम किया है पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव जी ने आज पार्टी के सभी कार्यकर्ता की अपनी एक अलग पहचान है अगर पार्टी के कार्यकर्ता सब पार्टियों से अलग नजर आते हैं तो पार्टी की अपनी वर्दी है इस वर्दी का शुभारंभ भी पार्टी की नीव रखने वाले मुलायम सिंह यादव जी ने ही किया आज वो जरूर हमारे बीच नहीं है लेकिन पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं के दिलों में वह राज करते हैं इसी तरह हर वर्ष हम उनका जन्म दिवस मनाते रहेंगे और कार्यकर्ताओं के दिलों में उनको जिंदा रखेंगे साथ ही साथ महानगर अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व अपने पति के ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों का खुलासा करते हुए बताया कि हम लोगों के ऊपर झूठा मुकदमा लगाया गया था जो की पूरी तरह झूठा मुकदमा अब झूठा साबित हो गया है कोर्ट द्वारा झूठा मुकदमा साबित होने की छाया प्रतिलिपि भी जनता के सामने पेश की और कहा इसी तरह हम सच्चाई का साथ देते रहेंगे और अपनी पार्टी के लिए लड़ते रहेंगे |

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!