उत्तर प्रदेश औरया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा तुलसी एव शालीग्राम विवाह के शुभ अवसर पर 101 तुलसी के पौधे किए गए वितरण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा तुलसी एव शालीग्राम विवाह के शुभ अवसर पर 101 तुलसी के पौधे किए गए वितरण )

औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की आवश्यक बैठक फूलमती मंदिर, औरैया में संपन्न हुई, बैठक में दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में आयोजित होने वाले तुलसी व शालिगराम विवाह की तैयारियो पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, शाखा की अध्यक्ष एकता ने बताया कि दिनांक 26 नवंबर रविवार को प्रातः 10 बजे श्री राम जानकी मंदिर से बैंड बाजों के साथ प्रभु शालिग्राम जी की बारात हर्षोल्लास के साथ वैवाहिक स्थल श्री पोरवाल धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेगी वहां पर समिति परिवार द्वारा बारात की अगवानी के उपरांत मंगल गीतों का आयोजन तथा वैदिक रीति रिवाजों व मंत्रोचार के साथ तुलसी मैया व प्रभु शालिग्राम जी का विवाह संपन्न होगा, शाखा की संरक्षक बबिता ने बताया कि तुलसी मैया की पैर पुजाई कार्यक्रम दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा, उन्होंने धार्मिक विचारधारा रखने वाली माताओ बहनों से उपरोक्त धार्मिक आयोजन में समय से पधारने की अपील की है। 101 तुलसी के पौधे वितरित किए बैठक के उपरांत शाखा की सदस्यों ने महिलाओं व राहगीरों को 101 तुलसी के पौधे भेंट किये, पौधा वितरण कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष एकता ने बताया कि ग्रुप की सदस्यों का उद्देश्य हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचना है, शाखा की संरक्षक लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं वह घर मंदिर का स्वरूप होता है तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, शाखा की प्रभारी बबिता ने कहा कि तुलसी गुणों की खान है, तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं, उन्होंने बताया कि अभी तक शाखा द्वारा 2470 तुलसी के पौधे वितरित किए गए जबकि घर घर में तुलसी का पौधा पहुंचने का अभियान अनवरत जारी रहेगा, आयोजन में प्रमुख रूप से शशी गुप्ता, रजनी बिश्नोई, संगीता भदौरिया, कमलेश कुमारी, माया गुप्ता, गीता तिवारी, वंदना बिश्नोई, स्वाती व वेदिका आदि सखी ग्रुप की सदस्य मौजूद रहीं।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!