औरया पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी की नैशनल हाइवे पर सड़क दुघर्टना में हुई दर्दनाक मौत पर आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर एंव सलामी देकर की गयी अंतिम विदाई। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी की नैशनल हाइवे पर सड़क दुघर्टना में हुई दर्दनाक मौत पर आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर एंव सलामी देकर की गयी अंतिम विदाई )

उत्तर प्रदेश  औरैया कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे पर आरक्षी ना0पु0 रतन सिंह, जिनकी वर्तमान तैनाती थाना अजीतमल जनपद औरैया में थी, जो वर्तमान मे QRT ड्यूटी पर थे। ड्यूटी से वापस आते समय कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे पर सडक दुर्घटना हो गयी, जिसके कारण उनकी मत्यु हो गयी । आज दिनांक 24.11.2023 को आरक्षी रतन सिंह के पार्थिव शरीर की अन्तिम विदाई पुलिस लाइन औरैया में पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी। शोक सलामी में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगंबर कुशवाहा ,क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी यातायात व रिजर्व पुलिस लाइन औरैया के समस्त अधि0/कर्म0गणों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी इस दु:खद मौके पर समस्त अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!