आगरा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए कैप्टन के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सरकार द्वारा दी गई परिजनों को 50 लाख की चेक मां के छलके आंशू। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

 

( जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए कैप्टन के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सरकार द्वारा दी गई परिजनों को 50 लाख की चेक मां के छलके आंशू )

आगरा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कैप्टन शुभम‌ गुप्ता शहीद हो गए। शुभम का परिवार शोक में डूबा हुआ है।सरकार की तरफ से शुभम के परिवार को 50 लाख रुपये का चेक दिया गया।योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 25-25 लाख के दो चेक लेकर शुभम के घर पहुंचे थे।इस दौरान शुभम की मां फफककर रो पड़ीं।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है,लेकिन अब इसको लेकर कैबिनेट मंत्री विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित घर पहुंचे हुए थे।कैबिनेट मंत्री शहीद शुभम गुप्ता के माता-पिता के हाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 50 लाख रुपये का चेक दिया।गमगीन माहौल में डूबे घर के दरवाजे पर शहीद की बुजुर्ग मां को मंत्री के हाथों चेक दिलवाया गया।इस दौरान मंत्री के साथ फोटो क्लिक करने वाले भी पहुंचे थे। यह देख शहीद शुभम गुप्ता की मां बुरी तरह बिलख पड़ीं।कहने लगीं कि यह प्रदर्शनी मत लगाओ।बेटे की शहादत से लगभग टूट-सी चुकी मां होश भी खो चुकी थी और बार-बार कह रही थी कि बेटे को बुलाकर लाओ। यह सुनकर सब के सब निशब्द थे,लेकिन यहां कैबिनेट मंत्री फोटो फोटो क्लिक कराते रहे।

सपा ने माफी की मांग की

इसको लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से कहा गया, भाजपाइयों की असंवेदनशीलता पर बोली एक मां ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई।भाजपा सरकार के मंत्री कल ही शहीद हुए आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार को चेक देने के नाम पर करा रहें फोटोशूट, बिलखती मां के आंसुओं का अपमान। शहीदों के नाम पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आये भाजपा वाले, शर्मनाक शहीद के परिवार को अपमानित करने के लिए माफी मांगे मंत्री।

शिवसेना ने भी साधा निशाना

शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदर्शनी न लगाओ,मां बदहवास होकर गुहार लगा रही है फिर भी मंत्री अपना फोटो सेशन जारी रखे हुए हैं। ये कैसी बेशर्मी है।शहीद परिवार को कैमरे के बिना शांति से शोक मनाने भी नहीं देंगे,हृदयहीन।

बीजेपी में बी का मतलब बेशर्म : राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि बीजेपी में बी का मतलब बेशर्म और पी का मतलब पब्लिसिटी होना चाहिए।कैप्टन शुभम गुप्ता ने राजौरी सेक्टर में एक मुठभेड़ के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।उनकी मां दुखी हैं और अपने बेटे के पार्थिव शरीर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।उनके गमगीन दुख के बीच, यूपी सरकार के भाजपा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बेशर्मी से अपने पीआर के लिए एक तस्वीर लेने पर अड़े हुए हैं।

राजौरी में सेना के दो अधिकारी और दो जवान हुए थे शहीद

बता दें कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे।शहीद जवानों में आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं।राजौरी में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।वहां 2 आतंकवादी थे।सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।गोलीबारी में दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल थे, लेकिन आतंकी घात लगाकर बैठे थे।जैसे ही सेना नजदीक पहुंची तो आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!