फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र सिलेंडर लगाते समय अचानक लगी भीषण आग महिला सहित 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायलमौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस।। (  वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट रामोतार प्रत्यक्षदर्शी )

( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र सिलेंडर लगाते समय अचानक लगी भीषण आग महिला सहित 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के आवास विकास कॉलोनी में सिलेंडर लगाते समय अचानक से पाइप निकल गया जिससे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भाई बहन व उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। भाई बहन 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। सुनील पुत्र राकेश जैन निवासी आवास विकास कॉलोनी शिल्पी चौहान पत्नी अनिल तोमर के मकान में किराए पर रहते है। शुक्रवार की शाम सिलेंडर खत्म होने पर सुनील दूसरा सिलेंडर लगा रहा था। रेगुलेटर लगाने के बाद जेसे ही गैस चूल्हा खोला वैसे ही पाइप में आग लग गई। जिससे सिलेंडर के पास खड़े सुनील, पायल पत्नी अनुज मिश्रा निवासी ओमनगर, सुनील की मां अनिता जैन गंभीर रुप से झुलस गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां भाई बहन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घायलों का हाल जाना। जैन परिवार की गरीबी व इलाज के लिए रुपए न होने पर तत्काल 5 हजार रुपए दिए। परिजनों को आश्वासन दिया कि अगर और भी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह मदद करेंगे।

(  वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!