सहारनपुर थाना कोतवाली व सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे 01 मौका पाकर हुआ फरार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली व सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे 01 मौका पाकर हुआ फरार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी कोतवाली नगर की कमान सम्भालते ही,चोरी के मामलों के धड़ाधड़ खुलासे करने वाले कोतवाली नगर प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर एवम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से पान,बीड़ी सिगरेट के खोखे में हुई एक चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए शातिर चोर अनुज शर्मा उर्फ छोटू पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम हरियाबांस थाना गागलहेडी को काली मंदिर स्थित वाल्मीकि बस्ती से चेकिंग के दौरान उस समय गिरफ्तार किया,जब यह शातिर चोर एक और चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में यहां खडा था,तथा पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़ा हुआ,जिसे जांबाज पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पकड़ लिया,जिसके कब्जे से 5 सिगरेट के पैकेट,2 दिलबाग के पैकेट,1 कमला पसंद का पैकेट तथा 300 रूपए नकद बरामद किए।और यही नहीं इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ गैंगेंस्टर एक्ट में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश शिवम पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम कुण्डी को एक चेकिंग के दौरान ग्राम रायपुर रोड पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।फरार शिवम डकैती के मामले में फरार चल रहा था,जिस पर पुलिस ने गैंगेंस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी।दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!