सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक सचिन पुनिया ने 15 हजारी इनामी महाठग जयकुमार किया गिरफ्तार | किसी की भी जमीन दिखाकर,खुद को उस जमीन का मालिक बताकर ठगी का खेल सहारनपुर में बड़े ही तेजी के साथ चल रहा है, लेकिन पुलिस भी ऐसे जालसाजो पर अपनी पेनी निगाहें रख,उन्हें जेल भेजने का काम भी तेजी के साथ कर ही है।साल 2023 में थाना कुतुबशेर पुलिस इस तरह की ठगी करने वाले एक दर्जन से अधिक जालसाजो पर संगीन धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज चुकी है।ऐसा ही एक ठगी का मामला अप्रैल 2023 में घटित हुआ था,जिस मामले में वादी बाबर अली पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आली हालनगरान थाना मण्डी द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2023 में एक मुकदमा थाना कुतुबशेर में पंजीकृत कराते हुए दो महिलाओं सहित छह लोगों पर एक जमीन का फर्जी मालिक बनकर 21 लाख रूपए की ठगी का आरोप लगाया था,जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।जबकि इस ठगी के मामले में फरार चल रहे,जयकुमार पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मेघराजपुर थाना देवबंद को इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सचिन पुनिया ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।जिसका आज चालान कर जेल भेज दिया गया है।हम आपको बता दें,कि इस मामले पर जिले के कप्तान डाॅ विपिन ताड़ा की नजर पहले से ही थी,तथा उन्हीं के दिशा निर्देश पर यह छठा जालसाज ठग गिरफ्तार किया गया।हम आपको यह भी बता दें,कि यह वही महाठग जयकुमार है,जिसने स्वयं को मौ,वसीम बताकर फर्जी बैनामा दिखाकर बाबर से 21 लाख की ठगी की थी,और यह महाठग पूर्व में भी थाना देहात कोतवाली से जेल जा चुका है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
