फिरोजाबाद यातायात प्रभारी द्वारा सड़क दुघर्टना सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान। ( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

( यातायात प्रभारी द्वारा सड़क दुघर्टना सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया जागरूकता अभियान )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह के अन्तर्गत यातायत प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मुख्य चौराहों पर ई रिक्शा ऑटो चालक, ट्रैक्टर चालक, डीसीएम चालक, मोटरसाइकिल वाहन चालकों को यातायात के नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं, दो पहिया वाहन में दो सवारी बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीडिंग न करें, नशे में वाहन न चलाएं, एंबुलेंस फायर ब्रिगेड के वाहनों को सड़क पर रास्ता क्लियर दें तथा स्कूली बच्चे, वृद्ध नागरिक, विकलांग व्यक्ति सड़क पर जा रहे हो तो प्राथमिकता प्रदान करें उनको पहले निकल जाने दें यातायात सिग्नल का सदैव पालन करें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की थीम को अपनाएँ साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा छोटे बड़े 65 वाहनों में रिफ्लेक्टिवटेप लगाए गए जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके |

( रिहान अली की खास रिपोर्ट )
