अलवर किशनगढ़बास क्षेत्र में खेत में दवा छिड़काव करते समय किसान हुआ बेहोश ईलाज के दौरान हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )

( बाइट -विजय सिंह हेड कांस्टेबल किशनगढ़बास थाना )
( किशनगढ़बास क्षेत्र में खेत में दवा छिड़काव करते समय किसान हुआ बेहोश ईलाज के दौरान हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
राजस्थान अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र लंगड़बास गांव में एक किसान अपने खेत में फसल के अंदर दवाई का छिड़काव करते समय अचेत हो गया। अचेत अवस्था में जिसको परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया उसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। किशनगढ़बास थाने के विजय पाल सिंह ने बताया कि थाने पर अस्पताल चौकी से सूचना मिली की किशनगढ़बास थाना क्षेत्र लगंडबास के रहने वाले प्रदीप को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जहा परिजनों ने बताया कि प्रदीप अपने खेत में फसल के अंदर दवाई का छिड़काव कर रहा था तभी दवाई अचानक उसके मुंह के अंदर चली गई और वह मौके पर अचेत हो गया जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक प्रदीप दो भाई है और प्रदीप छोटा था और यह खेती-बाड़ी का कार्य करता था। खेती-बाड़ी का कार्य कर प्रदीप अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था मृतक प्रदीप के दो बालक है |

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )
