राजस्थान अलवर रागढ चौथ माता के मंदिर में कृष्ण पक्ष की तृतीय पर सुहागिनों ने पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। (अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( रागढ चौथ माता के मंदिर में कृष्ण पक्ष की तृतीय पर सुहागिनों ने पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट ग्राम में स्थित चौथ माता के मंदिर में गुरुवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और मत्था टेक माता से परिवार की खुशहाली की कामना की। चौथ माता के व्रत के मौके पर महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। इस मौके पर चौथ माता मंदिर में सुहागिन महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही है। चौथ माता मंदिर पर कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक व सिंगार की सामग्री चढाई। चौथ माता के व्रत के मौके पर सकट कस्बे का समूचा वातावरण चौथ माता के जयकारों से धर्ममयी हो गया। सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की वही मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी व सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर चौथ माता से अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की मनौती मांगी और अपने से बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं देर रात चांद दिखने पर चौथ माता को जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। चौथ माता के व्रत पर घरो में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। चौथ माता मंदिर के पुजारी हितेश कुमार व बंटी पाराशर ने बताया कि चौथ व्रत को लेकर महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन भी किया। इस मौके पर मंदिर में विराजित चौथ माता संतोषी माता शिव जी हनुमान जी भैरू बाबा की प्रतिमाओं की फूल बंगला झांकी सजाई गई। चौथ माता के व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आस-पास के गांव व ढाणियों के अलावा यहां दिल्ली जयपुर अलवर दौसा राजगढ़ बांदीकुई बसवा टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे।

(अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!